ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सौजन्य से एसबीआई में दो दिवसीय फ्री हेल्थ चेकअप एवं स्किन कंसल्टेशन जांच शिविर का आयोजन

Sep 2, 2021 - 15:02
 0  8
ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सौजन्य से एसबीआई में दो दिवसीय फ्री हेल्थ चेकअप एवं स्किन कंसल्टेशन जांच शिविर का आयोजन

रांची। ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सौजन्य से एसबीआई में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मरीजों में हो रहे बीपी, शुगर, हृदय रोग आदि से सम्बंधित परेशानियों का समाधान बताना था। ऑर्किड मेडिकल सेंटर की डॉ. प्रियांशु ने शिविर में आए मरीज़ों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान बताया। आइडर्मा स्किन डिपार्टमेंट से स्किन से सम्बंधित हो रही समस्याओं के समाधान हेतु समुचित परामर्श दिया। इस शिविर में ऑर्किड अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शमा ने लोगों को परामर्श दिया। साथ ही साथ अन्य समस्या से जूझ रहे मरीज़ों को समझाया कि कैसे छोटी छोटी बातों का ख्याल रख कर कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। कैसे घरेलु उपाय कर स्किन मे होने वाली बीमारियों से बचा जा सके इस संबंध में भी परामर्श दिया गया।
शिविर में अधिकतर लोग बीपी एवं शुगर की परेशानी को लेकर आये थे। शिविर में सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन किया गया।ऑर्किड के तरफ से हुई इस कोशिश को मरीज़ों ने सराहा। यह शिविर सामाजिक दायित्व के तहत ऑर्किड अस्पताल की एक पहल थी। दो दिवसीय कैंप में लगभग 250 लोगों ने जांच कराई और डॉक्टर से परामर्श लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0