एनएसएस की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया एक दिवसीय जागरूकता वेबिनार

बुजुर्ग से हम हैं, हमसे बुजुर्ग नहीं : डॉ. ब्रजेश

Aug 21, 2021 - 16:59
 0  9
एनएसएस की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया एक दिवसीय जागरूकता वेबिनार

रांची। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राँची विश्वविद्यालय द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि ‘बुजुर्ग से हम हैं, हमसे बुजुर्ग नहीं’। बुजुर्ग हमेशा हमारी सेवा करते रहें हैं, हमें भी उसी भावना से उनकी भावना के अनुसार सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे अतीत एवं अस्तित्व भी है एवं इनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी के साथ साथ कर्तव्य भी है। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कम से कम 05 बुजुर्गों की सूची बनाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राँची विश्वविद्यालय में एन एस एस के 10 हजार स्वयंसेवक एवं एक सौ दो इकाई है।
आज के वेबिनार में यह सहमति बनी की बरियातू स्तिथ वृद्धाश्रम में जाकर वहां के बुजुर्गों का भी एन एस एस ख्याल रखेगा।
आज के वेबिनार को राहुल कुमार साहू, फलक फातिमा, दिवाकर आनंद, शिवानी अग्रवाल, नेहा कुमारी, गगन महतो, आकाश दुबे, रूपा कश्यप ने भी संबोधित किया।
वेबिनार का संचालन संदीप कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन फलक फातिमा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0