एआईएसएम जेडब्लूए के रांची प्रमंडल प्रभारी बने नवल किशोर सिंह

Aug 5, 2021 - 11:05
 0  14
एआईएसएम जेडब्लूए के रांची प्रमंडल प्रभारी बने नवल किशोर सिंह

रांचीः एआइएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने रांची से वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह को रांची प्रक्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है।
विदित हो कि एसोसिएशन के रांची प्रमंडलीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही नवल किशोर सिंह ने पत्रकार हित में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका अदा की। जिसे देखते हुए प्रदेश कमिटी ने निर्णय लिया कि नवल सिंह को अब रांची प्रमंडल प्रभारी बनाया जाए।
प्रमंडल कमेटी में प्रभारी बनाये जाने का सुझाव प्रदेश महासचिव जीतेंद्र ज्योतिषी ने दिया था,जिसे स्वीकृत कर लिया गया है।
श्री सिंह को रांची जोनल प्रभारी बनाए जाने पर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया,सह प्रभारी शंकर गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिहं,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र जयसवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मो.सईद,प्रदेश महासचिव जीतेंद्र ज्योतिषी,सुनील पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा,प्रदेश सचिव राघव सिंह,अमित मिश्रा,सियाराम शरण सिंह,राजेश जैसूका,रांची प्रमंडल महासचिव कौशल आनंद,रामगढ़ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश हजाम,महासचिव मिथुन चंद्र महतो,प्रदेश तकनीकी सलाहकार रितेश कश्यप,कोल्हान प्रभारी रासबिहारी मंडल,कोल्हान अध्यक्ष कमलेश सिंह,महासचिव अजय महतो,संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी दशरथ महतो,दुमका जिलाध्यक्ष राकेश चंदन,रांची जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।
श्री सिंह के प्रभारी बनने से एसोसिएशन की रांची प्रमंडलीय कमिटी में पत्रकारों को संगठित करने की दिशा में सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है। एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी द्वारा नवल सिंह को रांची प्रक्षेत्र कमिटी का यथाशीघ्र विस्तार कर सूची जारी करने का निर्देश दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0