एआइएमआइएम के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन, हुब्बान मलिक,असीम वक़ार को पार्टी से हटाने की मांग

एआइएमआइएम के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन, हुब्बान मलिक,असीम वक़ार को पार्टी से हटाने की मांग

रांची : ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंटू चौक स्थित मिली कम्युनिटी हॉल रांची में सम्पन हुई।इस कार्यकारिणी बैठक में झारखंड के प्रत्येक विधानसभा के एआईएम को चाहने वाले लोग उपस्थित हुए। और पार्टी को कैसे मजबूती प्रदान हो इस पर गहन चर्चा हुई। बैठक में शामिल सभी लोगों ने एक आवाज में प्रदेश अध्यक्ष हुब्बान मलिक एवं प्रदेश प्रभारी असीम वकार का विरोध किया। लोगों ने कहा कि हुब्बान मलिक और असीम वकार अगर झारखंड मजलिस से नहीं हटाए जाएंगे तो हम सब एक साथ सामुहिक रुप से पार्टी छोड़ने पर मजबूर होंगे। लोगो ने एक आवाज़ में कहा कि हुब्बान मलिक और असीम वकार के कारण झारखंड में पार्टी कमजोर हुई है और आज खत्म होने के कगार पर है। हम लोग बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के चाहने और मानने वाले लोग है और हम लोग ये कभी नही चाहेंगे की असदुद्दीन साहब की पार्टी कमजोर हो। इसलिए प्रदेश कार्यकारणी के लोग फरवरी महीना में हैदराबाद जाकर बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब से मुलाक़ात कर झारखंड की परिस्तिथि को बताएंगे। आज के बैठक में इन विधानसभा से लोग शामिल हुए। रांची, हजारीबाग, बड़कागांव, महगांवां, झरिया, काँके, खिजरी,मांडर, गांडे, लोहरदगा इत्यादि विधानसभा के लोग थे। मौके पर समाजसेवी परवेज पारस, चन्दन सिंह, नौशाद अहमद, प्रतीक सिंह, सद्दाम हुसैन, सज्जाद राही, अब्दुल मतीन, तनवीर अहमद, कमाल अख्तर, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद अनवर अंसारी, मोहम्मद शाहिद जफर, मोहम्मद सज्जाद, संतोष, अनवर हुसैन, अर्जुन तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0