एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया के

झारखंड प्रदेश पदधारी मिले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से

Jul 23, 2021 - 16:06
 0  8
एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया के

रांची। एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया (एनजीओ) के झारखंड प्रदेश के पदधारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल मनी सिन्हा से मुलाकात की। श्री सिन्हा पिछ्ले तीन दिनों से निजी कार्यवश रांची प्रवास में हैं। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने प्रदेश पदधारियों के साथ उनका परिचय कराया। परिचयात्मक बैठक में श्री सिन्हा ने झारखंड में संगठन को सशक्त बनाने और मानवाधिकारों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने झारखंड के पदधारियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र भी सौंपा। बैठक में काउंसिल की गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी अमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल कुमार, प्रदेश के संयुक्त सचिव जयेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य पवन शर्मा मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0