उपायुक्त ने की अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक, टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश

Jun 3, 2021 - 16:00
 0  8
उपायुक्त ने की अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक, टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश


रांची। उपायुक्त छवि रंजन ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस संबंध में गुरुवार को उन्होंने वर्चुअल बैठक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कोविड-19 गहने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से उपायुक्त छवि रंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि रांची जिला में प्रत्येक सप्ताहांत 9920 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें 18-45 वर्ष आयुवर्ग और 45 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण किया जाना है। वैक्सीनेशन को लेकर स्लाॅट बुकिंग और वाक इन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान के दौरान योग्य लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वर्चुअल मीटिंग में उपविकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी (रांची) उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (बुण्डू) समीरा एस, निदेशक डीआरडीए, जिलास्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन रांची, डीआरसीएचओ, सभी बीडीओ, सीओ, एमओआईसी, बीएओ, बीएसओ, सीडीपीओ, सहायक अभियंता पीएचईडी एवं संबंधित चिकित्सक जुड़े थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने प्रत्येक सप्ताह के अंत में (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान को लेकर जिला के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में स्लाॅट की संख्या बढ़ाई जायेगी। उपायुक्त ने इस संबंध में डीआरसीएचओ शशिभूषण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राज्य सरकार के निदेशानुसार बड़े स्थान पर टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने उपविकास आयुक्त और एसी नक्सल को कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान में कार्य करने वाली टीमों को ब्रीफिंग देने का भी निर्देश दिया।

  • कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को टीकाकरण के बारे में आवश्यक जानकारी दें और उनकी भ्रांतियां दूर करें। बैठक के दौरान डीआरसीएचओ शशिभूषण ने वैक्सीनेशन सेशन को लेकर सभी बीडीओ को आवश्यक जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ डाॅ.अनुप ने भी वैक्सीनेशन को लेकर सभी से आवश्यक जानकारियां साझा की और अपने अनुभवों को भी शेयर किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0