उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने एवी इंटरप्राइजेज कार्यालय का किया उद्घाटन

Jul 24, 2021 - 15:34
 0  8
उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने एवी इंटरप्राइजेज कार्यालय का किया उद्घाटन

रांची। राजधानी रांची के साकेत विहार (हरमू हाउसिंग कॉलोनी) में एवी इंटरप्राइजेज के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्धघाटन मुख्य अतिथि राँची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, रजनीश पांडेय उपस्थित थे। गौरतलब है कि एवी इंटरप्राइजेज झारखंड के सभी मल्टीपल बैंक के सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक के लोन सेल्स का ऑर्थराइजड डीएसए है। झारखंड के किसी भी क्षेत्र के लोग यहां अपने जरूरत के हिसाब व्यवसायिक, शिक्षा, व्यक्तिगत, कृषि, वाहन, शादी विवाह आदि का लोन सही कागजात एवं सिविल स्कोर के जरिए बैंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा जीएसटी, पैन कार्ड, आईटीआर फ़ाइल करने की सुविधा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर एवी इंटरप्राइजेज के निदेशक अमर कुमार भारती, सरोज गुप्ता, कृष्णा निराला,अमित चौधरी, रवि राज,सचिन आदि उपस्थित थे। यह जानकारी एमवी इंटरप्राइजेज के निदेशक अमर कुमार भारती ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0