इंपावर झारखंड और एनएसयूआई ने जरूरतमंदों को बांटे दैनिक उपयोग की सामग्री

Apr 7, 2020 - 12:24
 0  10
इंपावर झारखंड और एनएसयूआई ने जरूरतमंदों को बांटे दैनिक उपयोग की सामग्री

रांची : सामाजिक संस्था इंपावर झारखंड और छात्र संगठन एनएसयूआई ने लाॅकडाउन के दौरान उत्पन्न परिस्थतियों के मद्देनजर विभिन्न इलाकों के गरीबों के बीच ग्लूकोज, ओआरएस, दाल, सब्जी, रोटी, चावल का वितरण किया। इससे बेघर व बेसहारा लोगों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गौरव ने कहा कि संकट के समय गरीबों और बेसहारों को सहायता करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर पीड़ितों की सेवा करना पुण्य का काम है। मौके पर से आनंद, सोनू श्रीवास्तव, पुनीत, पप्पू ,एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन के सदस्यों ने नागरिकों से लाॅकडाउन का पालन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0