इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में इंडियन ऑयल का XP95 लॉन्च

Jun 21, 2021 - 15:34
 0  9
इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में इंडियन ऑयल का XP95 लॉन्च

रांची। राजधानी के बिरसा चौक स्थित पेट्रोल पंप “इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम” में सोमवार को इंडियन ऑयल के XP 95 पेट्रोल की लॉन्चिंग हुई।
इस संबंध में इंडियन वेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि यह एक प्रीमियम प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से वाहन के इंजन का परफारमेंस अच्छा रहता है। यह पर्यावरण को कम प्रदूषित करती है। इसके अलावा इंजन के अच्छे परफॉर्मेंस से ग्राहकों को बढ़िया माइलेज भी मिलता है। इससे वाहनों के रखरखाव में भी कम खर्च होता है।
मौके पर इंडियन ऑयल के डीजीएम एवं रांची डिवीजन के प्रमुख कौशिक चटर्जी ने ग्राहकों को इसके फायदे बताए एवं उनसे आग्रह किया कि वह इसका इस्तेमाल कर लाभ उठाएं। पेट्रोल पंप के संचालक सुरेंद्र कुमार राय ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पेट्रोल पंप पर XP 95 की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एवं सभी ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में फील्ड ऑफिसर प्रनीता हजारिका , साइमन ,महेश, अकूल , हलचल,मुकेश सहित अन्य मौजूद थे।
लॉन्च ऑफर के तहत इंडियन ऑयल अपने XP 95 के ग्राहकों के लिए एक स्कीम भी चला रही है। जिसमें पेट्रोल लेने के बाद वे बिल का नंबर को मेसेज कर एक लकी ड्रॉ में शामिल हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0