इंडिया यंग फाउंडेशन के तत्वाधान में भोजन पैकेट एवं खिचड़ी का वितरण

Apr 4, 2020 - 10:46
 0  11
इंडिया यंग फाउंडेशन के तत्वाधान में भोजन पैकेट एवं खिचड़ी का वितरण

रांची : राजधानी की एक समाजसेवी युवाओं की संस्था इंडिया यंग फाउंडेशन के तत्वाधान में टुपुदाना,हटिया,सुखदेवनगर,रिम्स क्षेत्र के बस्तियों के गरीब एवं लाचार वासियों को कोरोना में लॉकडाउन के कारण भूखे पेट ना सोना पड़े,इसलिए भोजन पैकेट , एवं राशन पैकेट व खिचड़ी का वितरण किया।गत काफी दिनों से कोरोना के लॉकडाउन के कारण गरीब तबके के शहर के निवासी, जो अपनी रोजी-रोटी प्रतिदिन मजदूरी एवं रिक्शा चलाने जैसे कार्य कर कमाते हैं एवं अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, ऐसे लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।इंडिया यंग फाउंडेशन बीते 16 दिनों से इन बस्तियों में दिन रात सेवा देने का काम कर रही है। फाउंडेशन का कहना है की “ऐसी परिस्थिति में सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा समाजसेवी संस्थाओं को सामने आकर अपनी सेवा देने की आवश्यकता है। यह ना केवल समाजसेवी संस्था के कार्य प्रणाली का विषय है परंतु इन संस्थाओं का उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रीय दायित्व भी है। हमारी संस्था इस लॉकडाउन के अवधि में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग कर रही है तथा गरीबों के बीच सेवा निरंतर जारी रखने का कार्य करेगी।”इस मौके पर फाउंडेशन के आर्यन दुदवानी, प्रतीक मोदी, विवेक घोश,राहुल, शिखा,अनु , अंकित छापड़िया, एवं अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0