इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की पांच सदस्यीय दुमका जिला संयोजक मंडल गठित

Jul 31, 2021 - 11:42
 0  10
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की पांच सदस्यीय दुमका जिला संयोजक मंडल गठित

रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड प्रदेश कमिटी की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ हुसैन की अध्यक्षता में जोड़ा तालाब, बरियातू स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। जिसमें दुमका जिला कमिटी के गठन एवं विस्तार पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत दुमका से आए सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए दुमका जिला के लिए पांच सदस्यों का एक संयोजक मंडल गठन किया गया। जिसमें अब्दुल हन्नान,शमशाद आलम,हाशिम अंसारी,कदम रसूल एवं महबूब आलम का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष अशरफ हुसैन ने संयोजक मंडल को पत्र सौंपते हुए आदेश दिया कि 20 दिनों के अंदर दुमका जिला कमिटी के सारे सदस्यों के नाम उनके पदों के साथ तैयार कर प्रदेश कमिटी को सौंपें, ताकि दुमका जिला कमिटी के गठन को मंजूरी एवं कार्य करने का अधिकार दिया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तबरेज अहमद एवं फजल इमाम उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा,प्रदेश सचिव शान उल हक, प्रदेश कोषाध्यक्ष नसीरुद्दीन उमरी, प्रदेश सचिव तबारक हुसैन एवं प्रदेश सचिव आबिद अख्तर ने दुमका संयोजक मंडल को इस जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दिया। उक्त जानकारी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0