आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ राष्ट्रहित में सहयोग करें : दीपक प्रकाश

Jul 17, 2021 - 12:40
 0  11
आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ राष्ट्रहित में सहयोग करें : दीपक प्रकाश

रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक मामलों के बुद्धिजीवियों (विशेषज्ञों) को प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित किया। जिसमें सीए,सीएस ,इनकम टैक्स एडवोकेट ,सेल टैक्स एडवोकेट , काॅमर्शियल और फाइनेंसियल एडवाइजर सहित आर्थिक मामलों से संबंध रखने वाले लोग शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष व सांसद (राज्यसभा) दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लिए कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए चलाई जा रही है।आर्थिक मामलों के जानकार और विशेषज्ञ अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करें और वैसे लोगों को सहयोग करें जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। इसमें भारतीय जनता पार्टी भी सहयोग करने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि करोना काल में बहुत से ऐसे लोग बेरोजगार हो गए हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए आर्थिक रूप से कार्य कर रहे बुद्धिजीवियों का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है और इससे कार्य में वह भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करें। प्रांतीय कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं बुद्धिजीवी से निवेदन किया कि इस कार्य के लिए एक आर्थिक मामलों के बुद्धिजीवियों की कमेटी बनाकर पूरे प्रदेश में कार्य करें। जिससे कि आर्थिक रूप के बुद्धिजीवियों का एक संगठन भी तैयार हो और राष्ट्रहित में वह अपना योगदान दे सकें।
बैठक में सीए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जेपी शर्मा का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया। श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही ऐसे लोगों का एक संगठन तैयार करेंगे और हम सभी अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय निकालकर इस क्षेत्र में कार्य करेंगे और राष्ट्रहित में अपना पूर्ण योगदान देने का प्रयास करेंगे। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ डॉ राजश्री जयंती एवं समापन राष्ट्रगान रोहित शारदा द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0