आर्थिक मंदी से उबरने का बजट में कोई प्रावधान नहीं : शशिभूषण राय

Feb 1, 2020 - 17:22
 0  12
आर्थिक मंदी से उबरने का बजट में कोई प्रावधान नहीं : शशिभूषण राय

रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव शशि भूषण राय ने केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट देश में व्याप्त आर्थिक मंदी को दर्शाता है। केंद्र सरकार सिर्फ घोषणाये ही कर रही है , धरातल पर कुछ नहीं उतर पाया है।
कहने के लिये इस बजट में बड़ी बड़ी और लोक लुभावनी बातें की गई है , पर सरकार की तैयारी इन सब को लेकर प्रयाप्त नहीं है। वित्त मंत्री और सरकार सिर्फ़ अपना नारा बदल रहीं है, पर उनके पास कोई ख़ास कार्ययोजना नहीं है। पिछले सरकारों और जनता की मेहनत द्वारा स्थापित बड़े बड़े लोक उपक्रम बी.पी.सी.एल , भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य को धीरे – धीरे नीतिगत तरीक़े से बेचा जा रहा है और विनिवेश के नाम पर कुछ अति क़रीबी उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
अगर हम पिछली बजट की बात करें तो सरकार का प्रदर्शन जी.डी.पी के आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है। जो सीधे तौर पर कमजोर कार्य-प्रणाली को दर्शाता है। सरकार को यह समझना होगा कि देश की जरूरते क्या है और इस आर्थिक मंदी से उबरने के लिए सबसे पहले रोज़गार के साधन को बढ़ाना होगा। लेकिन सरकार की नीति से रोजगार संभव नही है और भाजपा सरकार की कमजोर कार्य-प्रणाली से आज हर वर्ग असंतुष्ट है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0