आरती सिंह बनी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री

Jun 23, 2021 - 11:44
 0  7
आरती सिंह बनी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री

रांची। भारतीय जनता पार्टी, रांची ग्रामीण के खिजरी मंडल से पूर्व में अध्यक्ष रहीं आरती सिंह को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा टीम में मंत्री बनाया गया है। इस घोषणा से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा आरती सिंह का भव्य स्वागत नामकुम सदाबहार चौक में स्थित सांसद समाधान केंद्र में किया। स्वागत करने वालों में महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के रोहित शारदा, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा, खिजरी मंडल के अध्यक्ष अशोक मुंडा उपस्थित थे।
इस अवसर पर आरती सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। मैं अपने सामर्थ्य के अनुसार पार्टी की पूरी सेवा करूंगी।
इस अवसर पर झारखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि श्रीमती सिंह का राष्ट्रीय टीम में चयन झारखंड के लिए गर्व की बात है। उनके मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश भाजपा और मजबूत होगी। भाजपा युवा नेता रोहित शारदा ने शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता निचले स्तर से राष्ट्रीय पटल पर पहुंच सकते हैं। इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। महानगर अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष रांची से होने के कारण इनका मार्गदर्शन हमें सहज रूप से प्राप्त होता है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने कहा कि हमारे मंडल की कार्यकर्ता राष्ट्रीय पदाधिकारी बनी हैं। यह पूरे मंडल के लिए गर्व की बात है।
इनके साथ स्वागत करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,अनिरुद्ध पांडेय , विक्रांत तिवारी, बीना मिश्रा, दिव्या साहू, रेणु सिंह, नम्रता सोनी, रेणुका पासवान, बबली , प्रज्ञा सहित अन्य सम्मिलित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0