आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वेबीनार आयोजित

पर्यटन और होटल उद्योग में रोजगार की असीम संभावनाएं : डॉ.स्काॅट

May 26, 2021 - 10:31
 0  12
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वेबीनार आयोजित

रांची। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन
किया गया। इस वेबीनार के मुख्य वक्ता प्रो.(डॉ.)नोएल स्कॉट (यूनिवर्सिटी आफ सनशाइन कोस्ट क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया) ने “इमर्जिंग ट्रेंड्स इन टूरिज्म रिसर्च एंड हॉस्पिटैलिटी पोस्ट कोविड-19” पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान पर्यटन व होटल उद्योग भी प्रभावित हुआ है। अब धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर रही है। इस साल पर्यटन एवं होटल उद्योग के दिन फिर से बहुरेंगे। उन्होंने कहा कि देश विदेश में पर्यटन और होटल उद्योग के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ.एस चटर्जी,वाइस चांसलर (आरकेडीएफ विश्वविद्यालय) ने दी। वेबीनार में बतौर अतिथि डॉ. श्रुति कपूर, चांसलर (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी) इंदौर ने भी शिरकत किया। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडे ने वेबीनार में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में एकजुट रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पंकज चटर्जी, विभाग अध्यक्ष, (होटल प्रबंधन विभाग) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिता कुमारी, डायरेक्टर,एकेडमिक्स, (आरकेडीएफ विश्वविद्यालय) ने दिया। इस कार्यक्रम में देश -विदेश के 410 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी इस कार्यक्रम में जुड़े हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0