आयोजन समिति व शिष्यों ने मेहता जी को दी विदाई

आयोजन समिति व शिष्यों ने मेहता जी को दी विदाई

रांची : श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम “एक शाम युवाओं के नाम” में शामिल होकर पंडित विजयशंकर मेहता ने राज्य के समस्त प्रबुद्धजनों व युवाओं को स्वामी विवेकानंद व हनुमानजी की प्रेरक बातों के सारगर्भित उदबोधन से प्रेरणा देकर अभिभूत कर दिया।
उन्होंने हनुमान जी एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को स्वयं में आत्मसात करने का राज्य की जनता को सूत्र बताया। आयोजन समिति के पदधारियों और सदस्यों ने श्री मेहता को विदाई दी। उनका स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित किया।
पंडित विजयशंकर मेहता रांची से इंदौर के लिए दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान किये। उन्होंने आगामी 30 जनवरी को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में सभी को भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने सफल आयोजन पर रांची के समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में स्वागत करने वालों में अध्यक्ष राकेश भास्कर संरक्षक प्रमोद सारस्वत ,धर्मेंद्र तिवारी, आलोक सिंह, गोपाल सोनी, डॉ विवेक शर्मा ,विश्वनाथ, रामचंद्र जायसवाल, श्याम झा, अरुण सिंह व सुधीर शर्मा उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0