आम आदमी पार्टी ने मनाया युवा दिवस,युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी से हीं बनेगा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत- जयशंकर चौधरी

आम आदमी पार्टी ने मनाया युवा दिवस,युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी से हीं बनेगा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत- जयशंकर चौधरी

रांची : आज आम आदमी पार्टी के द्वारा युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय कांके रोड में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने कहा कि आज हमारा समाज तथा युवा वर्ग अनेक समस्याओं से जुझ रहा है। कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए युवाओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। समाज में जाति- धर्म के नाम पर युवाओं और समाज के लोगों को बाँटा जा रहा है। स्वामी विवेकानंद ने जो मूल्य और आदर्श स्थापित किये हैं उसे हर वर्ग और हर व्यक्ति तक ले जाने कि आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का आत्मसात करके एवं उनके द्वारा दिखाये रास्ते पर चलकर हीं एक खुशहाल युवा, समृद्ध समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद ने जिस शिक्षित, श्रेष्ठ और विश्वगुरू भारत का सपना देखा था वह आज भी अधुरा है। हिन्दू धर्म को उन्होंने पुरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई किन्तु आज समाज के चंद स्वार्थी लोगों और धर्म के ठेकेदारों द्वारा इसे विकृत रूप में युवाओं के सामने पेश करके उन्हें सही रास्ते से भटकाया जा रहा है। ऐसी स्थित में स्वामी विवेकानंद के दर्शन, सिद्धांत और अलौकिक विचारों को जन- जन तक ले ज़ाना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि उनके दिखाये रास्ते पर चलकर हीं एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया जा सकता है।शिक्षा और युवायों की राजनीति में सक्रिय भागीदारी से हीं वर्तमान की विकृत राजनीतिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है। शिक्षित युवाओं कि राजनीति में भागीदारी से हीं जनहित के मुद्दों पर काम किया जा सकता है, क्योंकि आज हर चीज राजनीति के द्वारा तय हो रही है इसलिए युवाओं को एक स्वच्छ और विकासशील राजनीति के लिए राजनीति में भागीदार होने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीप नारायण सिंह,राजन सिंह, प्रितम मिश्रा, अमित सिंह, संजय मेहता, आलोक शरण, के विश्वा,अमन साव, आजाद रईन, रंजन कुमार, जगत सोनी,सिवम कुमार, पवन पांडे, राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0