अशोक नगर में फीजियोथेरापी सेंटर का उद्घाटन

Jul 31, 2021 - 12:00
 0  8
अशोक नगर में फीजियोथेरापी सेंटर का उद्घाटन

रांची। राजधानी के अशोक नगर स्थित कैनरा बैैंक के सामने फर्स्ट फीजियोथेरापी एंड रिहैब्लिटेशन सेंटर का उद्घाटन हुआ। मौके पर हटिया के जाने-माने समाजसेवी व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने फीता काट कर सेंटर का उद्घाटन किया। इस संबंध में सेंटर के संचालक डॉ.आशीष कुमार सिंह तथा डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने हेतु एक नई शुरुआत की गई है। इस सेंटर पर लोगों को पीडियाट्रिक रिहैब के साथ ही न्यूरो एवं स्पोर्ट्स इंजुरी समेत अनेक तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं एवं ट्रीटमेंट मुहैया कराई जाएंगी। उद्घाटन के मौके पर शहर के कई गणमान्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0