अब्दुल वाहिद खान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मनोनीत

Jun 27, 2021 - 15:47
 0  9
अब्दुल वाहिद खान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मनोनीत


रांची। कांग्रेस नेता अब्दुल वाहिद खान को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का महासचिव मनोनीत किया गया है। वे दूसरी बार महासचिव बनाए गए हैं। उनका मनोनयन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने किया। अब्दुल वाहिद खान कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री खान ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा। संगठन की मजबूती और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की दिशा में सतत प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्पित है। जनता को बेहतर शासन मुहैया कराने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा से तत्पर रही है। वह झारखंड में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पुनः (दूसरे टर्म) महासचिव मनोनीत किए जाने पर उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0