अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर एनएसएस का तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

योग के साथ रहें, घर में रहें विषयक ऑनलाइन वेबीनार आयोजित

Jun 20, 2021 - 10:19
 0  13
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर एनएसएस का तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

रांची । रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को तीन दिवसीय (20 से 22 जून तक) योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर “योग के साथ रहें , घर मे रहें ” विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राँची विश्वविद्यालय के 8 महाविद्यालयों एवं 04 विश्वविद्यालय विभागों के कुल 98 स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी की। वेबीनार में
रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हताशा एवं निराशा भरे जीवन में योग के माध्यम से उत्साह एवं आशा का संचार होता है।उन्होंने बताया कि योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि में संजीवनी का कार्य करता है।उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गए योग प्रोटोकॉल का आधार पर योग अभ्यास करने की अपील की।
तीन दिवसीय योग कार्यक्रम में पहले दिन वेबिनार का आयोजन किया गया।
सोमवार को योग प्रोटोकॉल अभ्यास अपने घर से एवं निबंध, पोस्टर, कविता एवं परिवार के साथ योग करते हुए वीडियो को दिए गए व्हाट्सएप पर अपलोड किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 22 जून को होगा। ऑनलाइन समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कामिनी कुमार होंगी।
वेबिनार में कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, एनएसएस के फलक फातिमा, नेहा कुमारी, दीपा कुमारी, संदीप कुमार, प्रभात कुमार, जसप्रीत बग्गा, सुषमा कच्छप, निकिता सुमन, शुभम गुप्ता, प्रिंस तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किये।
वेबिनार का संचालन दिवाकर आनंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार साहू ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0